{"_id":"6548f8890c7e2f9669039d87","slug":"additional-charge-to-four-ias-officers-in-himachal-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, अमनदीप गर्ग को आयुष और अभिषेक को सौंपा खेल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, अमनदीप गर्ग को आयुष और अभिषेक को सौंपा खेल विभाग
Mon, 06 Nov 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:00 PM IST
सार
सचिव कार्मिक और वन डॉ. अमनदीप गर्ग को आयुष और गृह एवं वित्त सचिव डॉ. अभिषेक जैन को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और मुद्रण एवं लेखन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। सचिव कार्मिक और वन डॉ. अमनदीप गर्ग को आयुष और गृह एवं वित्त सचिव डॉ. अभिषेक जैन को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और मुद्रण एवं लेखन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा को सचिव लोकायुक्त और सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
श्रम आयुक्त मानसी सहाय ठाकुर को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अमित कश्यप के पास अब पर्यटन एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा ही रहेगा। अमित कश्यप से पर्यटन विभाग के निदेशक का जिम्मा वापस लिया गया है। 31 अक्तूबर को आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद से आयुष, युवा सेवाएं और खेल विभाग तथा लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग के सचिव का पद रिक्त था।
विज्ञापन