फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Yami Gautam is Brand Ambassador of investor meet in Dharamshala in Himachal pradesh

धर्मशाला इन्वेस्टर मीट में अभिनेत्री यामी गौतम होंगी ब्रांड एंबेसडर

Thu, 31 Oct 2019 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Actress Yami Gautam is Brand Ambassador of investor meet in Dharamshala in Himachal pradesh
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल के धर्मशाला में 7 और 8 नवंबर को होने वाली इन्वेस्टर मीट के  लिए ब्रांड एंबेसडर यामी गौतम ने अपनी सहमति दे दी है। यामी 6 नवंबर को मुंबई से चंडीगढ़ हवाई जहाज से आएंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ से धर्मशाला चार्टेड प्लेन से पहुंचेंगी। इस दौरान उनकी टीम के तीन सदस्य भी साथ रहेंगे। ब्रांड एंबेसडर बनने की एवज में प्रदेश सरकार यामी को 5 लाख रुपये का भुगतान करेगी।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की रहने वाली यामी गौतम 5 नवंबर को अपनी नई फिल्म बाला के प्रीमियर शो के तुरंत बाद सीधे मुंबई से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंचेंगी। धर्मशाला में उनके ठहरने की व्यवस्था आलीशान होटल में की जा रही है। ब्रांड एंबेसडर यामी 6 नवंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले प्री इवेंट रात्रि भोज में उपस्थित रहेंगी। इन्वेस्टर मीट के शुभारंभ पर 7 नवंबर को यामी मौजूद मेहमानों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग की ओर से इन्वेस्टर मीट की ब्रांड एंबेसडर के लिए यामी गौतम को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे यामी ने स्वीकार कर लिया है। विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक ने हस्ताक्षरित पत्र भेजकर उनको पांच लाख रुपये मानदेय देना का प्रस्ताव रखा है। यामी और उनकी टीम के दो सदस्यों का यात्रा, ठहरने और खाने-पीने का खर्च भी सरकार उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए बड़े सम्मान की बात : यामी
धर्मशाला इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेने के लिए ब्रांड एंबेसडर यामी गौतम अति उत्साहित हैं। बकौल यामी उनको खुशी है कि वह हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले इस कार्यक्रम की हिस्सा बनी हैं और यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed