फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Kangana Ranaut said pahari women are not afraid of anyone, this election is no less than a dharamyudh

हिमाचल: अभिनेत्री कंगना रणौत बोलीं- पहाड़ी महिलाएं किसी से नहीं डरतीं, यह चुनाव किसी धर्मयुद्ध से कम नहीं

Thu, 04 Apr 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 06:26 PM IST
सार

 कंगना रणौत ने कहा कि राजनीति में आने से पहले और उसके बाद से उन्हें डराने-धमकाने के कई प्रयास हो रहे हैं, लेकिन वह किसी से नहीं घबरातीं।

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut said pahari women are not afraid of anyone, this election is no less than a dharamyudh
अभिनेत्री कंगना रणौत ने सुंदरनगर मंडल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कहा कि मैं पहाड़ी हूं और पहाड़ी महिलाएं किसी से डरती नहीं हैं। राजनीति में आने से पहले और उसके बाद से उन्हें डराने-धमकाने के कई प्रयास हो रहे हैं, लेकिन वह किसी से नहीं घबरातीं। सुंदरनगर में कंगना ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने काम में सफलता के झंडे गाड़े हैं, उसी तर्ज पर राजनीति में सफल होना चाहती हूं और ऐसी एमपी बनूं जो ‘न भूतो न भविष्यति’ हो। कहा लोकसभा चुनाव किसी धर्मयुद्ध से कम नहीं है और हम धर्म की तरफ से हैं और वह (विरोधी) अधर्म की तरफ से। सुंदरनगर में मंडल भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर कंगना रणौत का विधायक राकेश जम्वाल के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विज्ञापन

इंडस्ट्री से भगाने और घर तोड़ने की कोशिश
कंगना ने कहा कि कांग्रेस की धारणा गलत है। उन्हें छोटे से गांव की बेटी को प्रत्याशी बनाना रास नहीं आया। इंडस्ट्री से भगाने की कोशिश की, घर तोड़ने की कोशिश की। इस पर सोचा कि टूट चुकी है और खत्म हो चुकी है। इसे कैसे प्रत्याशी बनाया गया। उनके प्रत्याशी बनने पर कांग्रेस को कष्ट हुआ है। कांग्रेस की मानसिकता घटिया है। कहा कि मंडी सीट के तहत 17 मंडल हैं और सभी जगह जाना है। यहां सदर विधायक अनिल शर्मा व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed