फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actress Kangana Ranaut received death threats on social media, FIR registered in Manali

हिमाचल: अभिनेत्री कंगना रणौत को जान से मारने की धमकी, मनाली में एफआईआर दर्ज

Tue, 30 Nov 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। कंगना की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली थाना में एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
actress Kangana Ranaut  received death threats on social media, FIR registered in Manali
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

विस्तार

 बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को एक पंजाबी युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस पर कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मनाली थाने में शिकायत पत्र सौंपा है। इस आधार पर पुलिस ने धमकी देने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि कंगना की सुरक्षा के लिए उनके मनाली स्थित घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट बैठक आज: नए वेतनमान समेत इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
विज्ञापन


वहीं, कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि उधम सिंह ने 20 साल बाद जनरल डायर को मारा था। अब तेरा नंबर भी जरूर आएगा। कंगना ने कहा कि वह देशविरोधी ताकतों पर बोलती रहेंगी। सोशल मीडिया में लोग कंगना की इस पोस्ट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘धाकड़’ फिल्म की शूटिंग पूरा करने के बाद इन दिनों कंगना अपने घर मनाली में हैं।  केंद्र सरकार ने कंगना रणौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed