फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Kangana Ranaut met people in Mahunag village

Mandi News: कंगना रणौत ने अब पीएम मोदी को बताया विष्णु का अंश, बोलीं- यह चुनाव धर्मयुद्ध

Wed, 03 Apr 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी , करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 07:32 PM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को विष्णु का अंश कह डाला। कहा कि यह चुनाव धर्मयुद्ध है।

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut met people in Mahunag village
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को अब विष्णु का अंश बताया है। कंगना ने कहा कि यह चुनाव धर्मयुद्ध है। बुधवार को उन्होंने करसोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। यह पहला मौका था, जब कंगना रणौत करसोग पहुंचीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विपक्ष का इंडिया गठबंधन घोटालों का गठबंधन बना है। इस गठबंधन में सभी ऐसे दलों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोल घोटाला, चारा घोटाला किया न जाने कितने घोटाले करके जनता पैसा लूटकर यह गठबंधन बनाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

यह राजनीतिक गठबंधन जहरीला मिश्रण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु और राम का अंश बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम ही विष्णु के नाम पर है और वह राम के आदर्शों पर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस की सोच बेटियों के प्रति बहुत घटिया है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की नारी शक्ति की सुरक्षा और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचते हैं। इस मौके पर करसोग विधायक दीप राज ने कहा कि कंगना रणौत मंडी के लिए एक प्रेरणा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed