{"_id":"63fe0cbb9b4a94ba0f096e72","slug":"actress-kajol-returns-to-mumbai-amid-shooting-in-manali-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: शूटिंग के बीच में मायानगरी लौटीं अभिनेत्री काजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: शूटिंग के बीच में मायानगरी लौटीं अभिनेत्री काजोल
Tue, 28 Feb 2023 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:46 PM IST
सार
पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया है। एक साथ आए आधा दर्जन से अधिक स्टार कलाकारों ने पर्यटन नगरी की रौनक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म सरजमीं की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के लिए पहुंचीं काजोल मायानगरी लौट गई हैं। मनाली में उन्होंने फिल्म के लिए कुछ दृश्य फिल्माए। अब वह मार्च महीने में शूटिंग के लिए फिर आएंगी। काजोल की शूटिंग के लिए वन विहार में आशियाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
शूटिंग का यह सेट तैयार होने के बाद वह फिर मनाली आएंगी। इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया है। एक साथ आए आधा दर्जन से अधिक स्टार कलाकारों ने पर्यटन नगरी की रौनक बढ़ा दी है। इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज, सुनील शेट्टी और नंदा देवी शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कर्ण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म सरजमीं के लिए पृथ्वीराज और इब्राहिम खान पर दृश्य फिल्माए गए। दूसरी ओर वेब सीरीज की शूटिंग भी हुई। इसमें सुनील शेट्टी, नंदा देवी और जुगल हंसराज पर दृश्य फिल्माए गए। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही चार्ली चोपड़ा वेब सीरिज की शूटिंग भी जारी है।
विज्ञापन
लारा दत्ता और गुलशन ग्रोवर भी मुंबई लौट गए हैं, जबकि शबाना आजमी शूटिंग में व्यस्त हैं। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सरजमीं फिल्म की शूटिंग मनाली के वन विहार में चल रही है।