फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actor Sonu Sood looking for bride for Bhutte Wale in Lahaul Valley, JCB machine also started, also drove JCB m

Sonu Sood: भुट्टे वाले के लिए दुल्हन ढूंढ रहे अभिनेता सोनू सूद, लाहौल घाटी में जेसीबी चलाते भी दिखे

Thu, 22 Jun 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 08:41 PM IST
सार

 एक दिन में 5,000 के भुट्टे बेचने वाले युवक से सोनू ने न केवल भुट्टे का आनंद लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भुट्टे वाले के लिए रिश्ते की भी अपील की।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood looking for bride for Bhutte Wale in Lahaul Valley, JCB machine also started, also drove JCB m
भुट्टे वाले के साथ अभिनेता सोनू सूद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद मनाली में भुट्टे बेचकर आजीविका चलाने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक के लिए दुल्हन की तलाश में है। एक दिन में 5,000 के भुट्टे बेचने वाले युवक के पास बैठकर सोनू ने न केवल भुट्टे का आनंद लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भुट्टे वाले के लिए रिश्ते की अपील भी की। उनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वह लाहौल में जेसीबी चलाते हुए भी देखे गए।

विज्ञापन

विज्ञापन


सोनू सूद इन दिनों एक टीवी शो की शूटिंग के लिए मनाली और लाहौल की वादियों में पहुंचे हैं। मनाली में व्यायाम करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। अब सोलंगनाला के समीप भुट्टे खरीदते हुए भी उनका वीडियो वायरल हो रहा है। भुट्टे खरीदते हुए वह युवक से पूछ रहे हैं कि शादी हुई है या नहीं। 50 रुपये का एक भुट्टा बेचने वाले ने हर रोज 100 भुट्टे बेचने की बात कही। अभिनेता ने भी अपने सभी साथियों से भुट्टे खाने की बात करते हुए उसके रिश्ते की अपील की। इसके अलावा सोनू को लाहौल में जेसीबी चलाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता सनी देओल जाएंगे काजा
उधर, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल इन दिनों मनाली मनाली में ठहरे हुए हैं। वह सड़क मार्ग से मनाली पहुंचे हैं। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर स्थित दशाल में आराम फरमा रहे हैं। वहीं, मनाली में ठहरने के बाद शुक्रवार को काजा रवाना होंगे। गौर रहे कि सनी देओल का मनाली आना-जाना लगा रहता है, जबकि दशाल में उन्होंने एक कॉटेज ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed