Kullu News: मनाली में अभिनेता सोनू सूद ने बिहार के युवक से खरीदी स्ट्रॉबेरी, वीडियो वायरल
सोनू सूद ने करीब दो सप्ताह तक मनाली व लाहौल की वादियों में टीवी शो की शूटिंग की। इस दौरान वह कई ऐसे लोगों से भी मिले जो दूसरे राज्यों से यहां रोजगार के लिए आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने करीब दो सप्ताह तक मनाली व लाहौल की वादियों में टीवी शो की शूटिंग की। इस दौरान वह कई ऐसे लोगों से भी मिले जो दूसरे राज्यों से यहां रोजगार के लिए आए हैं। साथ ही उन्होंने लाहौल के युवाओं के साथ क्रिकेट भी खेला और चंद्राभागा नदी में फिटनेस को लेकर दौड़ लगाते भी नजर आए। कोरोना काल के दौरान शुरू हुआ जनसेवा का जज्बा सोनू में मनाली में भी देखने को मिला। 28 जून को सोनू सूद ने मनाली में सड़क किनारे स्ट्रॉबेरी बेच रहे एक प्रवासी युवक से बात की। इस दौरान उन्होंने बिहार के गया जिले के इस युवक की स्ट्रॉबेरी की पूरी टोकरी ही खरीद ली।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस से पहले भी सोनू सूद सोलंगनाला में भुट्टा बेच रहे एक प्रवासी मजदूर से बात करते नजर आए। सोनू सूद ने उसके लिए लड़की खोजने की बात भी कही थी। वहीं लाहौल में सोनू सूद जेसीबी चलाते हुए नजर आए। ताज ग्रुप के होटल बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा के संचालक नकुल खुल्लर ने कहा कि सोनू सूद उनके होटल में करीब दो सप्ताह तक रुके। कहा कि गुरुवार सुबह वह शिमला होकर मुंबई लौट गए हैं।