फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actor Rajpal Yadav also reached Shimla, shooting of the movie rom January 16

Shimla News: अभिनेता राजपाल यादव भी शिमला पहुंचे, फिल्म की शूटिंग 16 जनवरी से

Mon, 15 Jan 2024 11:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

बहल प्रोडक्शन के प्रबंधक विकास बहल ने बताया कि रविवार को फिल्म की शूटिंग के लिए राजपाल यादव भी शिमला पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav also reached Shimla, shooting of the movie rom January 16
बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव हिल्स क्वीन शिमला पहुंच गए हैं। इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर और डायरेक्टर अनिल शर्मा  फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। शिमला से पहले फिल्म बनारस में शूट की गई है। यहां मंदिर, घाट, नाव के दृश्यों के साथ फिल्म को शूट किया गया है। यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्तों पर बनाई जा रही है।  इसमें नाना पाटेकर पिता का किरदार निभा रहे है। सिमरत कौर फिल्म में नायिका हैं।

विज्ञापन


 फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शिमला आए हैं। उन्होंने शिमला में इससे पहले गदर और गदर टू फिल्म शूट की है। लंबे समय के बाद शिमला की वादियों में बड़े पर्दे की फिल्म शूट की जाएगी। इससे पहले 2022 में बॉलीवुड की फिल्म शूट की गई थी। इसमें अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था।बहल प्रोडक्शन के प्रबंधक विकास बहल ने बताया कि रविवार को फिल्म की शूटिंग के लिए राजपाल यादव भी शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि कलाकार मशोबरा के होटल में ठहरे हैं। मंगलवार से मशोबरा में फिल्म शूट की जाएगी। इसके बाद शिमला के अन्य पर्यटक स्थल शूटिंग के लिए चयनित किए गए है। बताया कि 20 फरवरी तक शिमला में फिल्म की शूटिंग चलेगी।
विज्ञापन


उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में
गदर टू में सनी देओल के बेटे और जीनियस फिल्म में नायक का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में नाना पाटेकर के बेटे का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। सिमरत कौर  इसमें अभिनेत्री  हैं। बॉलीवुड कलाकार मशोबरा के होटल में ठहरे हैं। हिल्स क्वीन की वादियों में जर्नी फिल्म की शूटिंग होगी। मंगलवार से मशोबरा में फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे। इसके बाद कुफरी, नालदेहरा और माल रोड पर फिल्म शूट होनी प्रस्तावित है। 20 फरवरी तक शूटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed