फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actor John Abraham released a video and expressed his love for Himachal, invited to see Pathan movie

Dharamshala: जॉन अब्राहम के ससुर अक्षय रंचल ने धर्मशाला में दिखाई पठान फिल्म

Sat, 28 Jan 2023 11:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jan 2023 11:25 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म पठान में खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता जॉन अब्राहम के ससुर डॉ. अक्षय रंचल ने धर्मशाला के सिनेमा हॉल में एक स्पेशल शो आयोजित किया। इस स्पेशल शो में अक्षय रंचल ने जिला कांगड़ा के वीआईपी लोगों को आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
actor John Abraham released a video and expressed his love for Himachal, invited to see Pathan movie
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेशर्म गाने को लेकर विवादों में घिरी बॉलीवुड फिल्म पठान में खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता जॉन अब्राहम के ससुर डॉ. अक्षय रंचल ने धर्मशाला के सिनेमा हॉल में एक स्पेशल शो आयोजित किया। इस स्पेशल शो में अक्षय रंचल ने जिला कांगड़ा के वीआईपी लोगों को आमंत्रित किया। इस शो में जॉन अब्राहम ने एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें जॉन अब्राहम ने कहा कि धर्मशाला में उनके ससुर डॉ. अक्षय रंचल उनकी फिल्म का शो आयोजित कर रहे हैं। जॉन ने वीडियो जारी कर कहा, मेरे लिए खुशी की बात है कि हिमाचल व प्रदेश के लोगों से बहुत प्यार करता हूं।  धर्मशाला, मैक्लोडगंज बहुत बार आ चुका हूं। इसलिए मुझे यहां से बहुत प्यार है, मेरे दिल में विशेष स्थान है। जॉन ने ससुर डॉ. अक्षय रुंचाल की तरफ से पठान की स्क्रीनिंग का निमंत्रण दिया। कहा कि उनके इसाब से यह बहुत ही मनोरंजक फिल्म है। इससे पहले फोर्स-2 फिल्म के लिए 18 नवंबर 2016 को जॉन ने अपने ससुर अक्षय रंचल के लिए धर्मशाला में फिल्म के पहले शो की व्यवस्था की थी। फिल्म का पहला निजी शो मुंबई के अलावा धर्मशाला में भी दिखाया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन



धर्मशाला से की है जॉन ने शादी
जानकारी के अनुसार डॉक्टर अक्षय रुंचाल मैक्लोडगंज के रहने वाले हैं और बिजनेसमैन हैं। जॉन की शादी रुंचाल की बेटी प्रिया से हुई है। आईआईटी में प्रोफेसर रह चुकी प्रिया रुंचाल अब अमेरिका में वित्तीय विश्लेषक और निवेशक बैंकर हैं। वे लॉस एंजिल्स में पैदा हुई थीं। जॉन और प्रिया रुचाल की मुलाकात मुंबई के एक जिम में हुई थी और बाद में दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। जब बिपाशा के साथ जॉन का ब्रेकअप के बाद साल 2015 में दोनों ने शादी की। जॉन अक्सर धर्मशाला आते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed