Una: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, बेटे और बेटी के लिए मांगी मन्न
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में फूल चढ़ाए।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में फूल चढ़ाए। उन्होंने मां से अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा और उनकी कृपा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सुनीता के साथ उनकी बेटी भी मौजूद रही। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं मां चिंतपूर्णी की बहुत बड़ी भक्त हूं। मैंने हमेशा मां से अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा है और मां ने हमेशा मेरी मन्नतें पूरी की हैं।' उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें बहुत खुशी मिली है उनके बेटे की पहली फिल्म आ रही है उनका बेटा यशवर्धन अपने पिता से भी ज्यादा नाम कमाए और बेटी टीना की जल्दी शादी हो, इसको लेकर माता रानी से प्रार्थना की है। इस मौके पर पुजारी भूषण कालिया मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल भी मौजूद रहे।
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किए मां ज्वालामुखी के दर्शन
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचकर माता ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। इस दौरान गोविंदा की पत्नी ज्वालामुखी मंदिर में रुकीं और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी मनोहर लाल शर्मा ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को माता की तस्वीर और चुनरी भेंट की। सुनीता आहूजा ने बताया कि माता ज्वाला की उनके परिवार पर बहुत कृपा है और जब भी समय मिलता है वह माता ज्वाला के दर्शन को पहुंचती हैं। उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है।