{"_id":"66912fa2827242891e0e8d3d","slug":"actor-ashish-vidyarthi-learnt-the-history-of-railways-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने जाना रेलवे का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने जाना रेलवे का इतिहास
Fri, 12 Jul 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:59 PM IST
सार
आशीष विद्यार्थी अपनी धर्मपत्नी रूपाली सहित शुक्रवार को सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर सोलन बाजार में खरीदारी की।
विज्ञापन
अभिनेता आशीष विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी अपनी धर्मपत्नी रूपाली सहित शुक्रवार को सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर सोलन बाजार में खरीदारी की, वहीं कालका शिमला विश्व धरोहर रेललाइन के इतिहास के बारे भी इतिहास जाना। सोलन रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश शर्मा से उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के समय में किस तरह से ट्रेन को एक से दूसरे स्टेशन तक सिग्नल दिया जाता था और अब क्या बदलाव आया है, इस प्रकिया को जाना। वह करीब आधे घंटे सोलन रेलवे स्टेशन पर रूके।
विज्ञापन
उसके पश्चात उन्होंने सोलन मालरोड़ पर लगी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और ग्रामीण उत्पाद भी खरीदे। साथ ही एसएसजी महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाए। इससे महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोलन की मशहूर मिठाइयों और व्यंजनों को साझा किया। आशीष विद्यार्थी की बीते 5 जुलाई को नई फिल्म किल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वह फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित दिखे। फिल्म के रिलीज होने के बाद वह छुट्टियां बिताने हिमाचल आए हैं। वह सोलन के सुबाथू के समीप अपने के मित्र के घर ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन