{"_id":"63c42ede99bd23004c2f9af3","slug":"actor-akshay-kumar-and-actress-kajol-will-came-to-manali-for-movie-shooting-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शूटिंग के लिए जल्द मनाली आएंगे अक्षय कुमार, काजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शूटिंग के लिए जल्द मनाली आएंगे अक्षय कुमार, काजोल
Sun, 15 Jan 2023 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
स्थानीय कोऑडिनेटर अनिल कायस्थ का कहना है कि जल्द काजोल और अक्षय कुमार सहित बड़े सितारे शूटिंग के चलते मनाली में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों कुल्लू-मनाली में हुई बर्फबारी कृषि और बागवानी के लिए संजीवनी बनी है। बर्फबारी के आसार देखते हुए आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां भी कुल्लू-मनाली का रुख करेंगी। ताजा बर्फबारी के बाद बॉलीवुड की फिल्म यूनिटों ने शूटिंग के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और काजोल जैसे बड़े सितारे जल्द शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। बागवानी क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित एवं पर्यटन कारोबारी नकुल खुल्लर ने कहा कि ताजा बर्फ से घाटी के पर्यटन को संजीवनी मिली है। बर्फबारी के बाद बॉलीवुड भी मनाली का रुख करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद बॉलीवुड के कई नामचीन बैनर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। आने वाले दिनों बॉलीवुड सितारों के मनाली आने से पर्यटन कारोबारियों को फायदा मिलेगा। स्थानीय कोऑडिनेटर अनिल कायस्थ का कहना है कि जल्द काजोल और अक्षय कुमार सहित बड़े सितारे शूटिंग के चलते मनाली में नजर आएंगे।
विज्ञापन