{"_id":"64c7e3836e5987bc6008e1f9","slug":"action-will-be-taken-if-the-playground-is-not-kept-open-after-the-holiday-the-directorate-of-higher-education-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: छुट्टी के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखे तो कार्रवाई, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए चेतावनी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: छुट्टी के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखे तो कार्रवाई, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए चेतावनी पत्र
Tue, 01 Aug 2023 10:55 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:55 AM IST
सार
प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखने पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखने पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला भी दिया गया है। सोमवार को जारी पत्र में निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि छुट्टी के बाद घर में मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर सरकार ने खेल मैदान खोलने का फैसला लिया है। कुछ स्कूलों में इन आदेशों का पालन नहीं होने पर निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को हिदायत जारी की है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के बाद भी खुले रखने का निर्णय लिया है। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का उपयोग खेलकूद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है और उनके डिजिटल और भौतिक जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने का अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में युवा शारीरिक गतिविधियों के बजाय अत्यधिक मोबाइल उपयोग में व्यस्त रहते हैं। इसके कारण युवाओं में अवसाद जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में युवा ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन