फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action will be taken against private colleges and universities on keeping original certificates

असली प्रमाण पत्र अपने पास रखने वाले निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालय पर होगी कार्रवाई

Sat, 05 Jun 2021 02:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 02:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों को मनमानी करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Action will be taken against private colleges and universities on keeping original certificates
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने कहा कि मनमानी करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करवाए जाएंगे। आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों को मनमानी करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। कई बार निर्देश के बावजूद विद्यार्थी के ओरिजिनल प्रमाण पत्र नहीं लौटाने पर एक विवि पर पचास हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। एक निजी विवि में सिर्फ छात्रवृत्ति लेने के लिए संस्थान के साथ मिलीभगत कर दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को राशि जारी करने पर भी उच्च शिक्षा निदेशालय को रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने सभी निजी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि दाखिले के समय विद्यार्थियों के सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र ही लिए जाएं।

विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं कक्षा के असली प्रमाण पत्र कोई भी संस्थान अपने पास न रखे। असल प्रमाण पत्र सिर्फ सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए ही देखा जाए। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कहा विद्यार्थियों के असली प्रमाण पत्र अपने पास रख उन्हें धमकाने का प्रयास न किया जाए। असली प्रमाणपत्र न लौटाने वाले एक निजी विवि को एक माह में आयोग के पास जुर्माने के पचास हजार रुपये जमा करवाने की मोहलत दी गई है। असली प्रमाण पत्र जारी न करने के कारण संबंधित विद्यार्थी को हुए एक वर्ष के नुकसान की भरपाई के लिए निजी विवि से हर्जाना लेने का मौका भी दिया है। अभी असली प्रमाणपत्र रखने वाले एक निजी विवि के खिलाफ ही लिखित में शिकायत आई है। कई अन्य विवि पर भी इस तरह की मनमानी करने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed