फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Santosh Kumar of Mandi became flying officer in Air Force

उपलब्धि: वायु सेना में मंडी के संतोष कुमार बने फ्लाइंग ऑफिसर

Mon, 18 Dec 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Dec 2023 08:16 PM IST
सार

 मंडी के संतोष कुमार ने फ्लाइंग ऑफिसर की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। 212 ऑफिसर्स कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। 

विज्ञापन
Achievement: Santosh Kumar of Mandi became flying officer in Air Force
संतोष कुमार बने फ्लाइंग ऑफिसर - फोटो : संवाद

विस्तार

हैदराबाद डंडीगल वायु सेना अकादमी में मंडी के संतोष कुमार ने फ्लाइंग ऑफिसर की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। 212 ऑफिसर्स कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। राजनाथ सिंह ने स्नातक प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। इस अवसर पर संतोष कुमार के कंधों पर पिता ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश चंद ठाकुर और माता विमला ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक लगाएं।

विज्ञापन


संतोष ने 2019-2022 में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से बीएससी में ग्रेजुएशन की है। संतोष ने कहा कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एनसीसी वायुसेना विंग मंडी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी बनने का निर्णय लिया। मंडी के हवानी गांव बलद्वाड़ा से संबंध रखने वाले संतोष कुमार के पिता प्रकाश चंद ठाकुर सेना से ऑनररी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन


माता विमला देवी गृहिणी हैं। उनके दादा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि संतोष वर्ष 2022 में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बाद भारतीय वायु सेना सर्विस सिलेक्शन बोर्ड गांधीनगर से बतौर अधिकारी प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए। उनका चयन वायु सेना की लॉजिस्टिक ब्रांच के लिए हुआ है। वे पुणे में सेवाएं देंगे। वर्ष 2019 में संतोष कुमार ने भारतीय सेना की जनरल ड्यूटी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी की प्राचार्या प्रोफेसर सुरीना शर्मा ने संतोष कुमार को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed