फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Himachal Police's band in the semi-finals of the Hunarbaaz show

उपलब्धि: हुनरबाज शो के सेमीफाइनल में हिमाचल पुलिस का बैंड

Sat, 09 Apr 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 10:42 PM IST
सार

हिमाचल पुलिस बैंड का जलवा माया नगरी में पिछले तीन महीने से लगातार जारी है। शनिवार को हुनरबाज शो में पांच टीमों ने जगह बनाई थी। इसमें हिमाचल पुलिस की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन
Achievement: Himachal Police's band in the semi-finals of the Hunarbaaz show
हिमाचल पुलिस के बैंड की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ के कलाकारों की जादुई आवाज का मायानगरी में हर कोई कायल हो रहा है। निजी टीवी चैनल के शो ‘हुनरबाज’ में पुलिस बैंड की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के फाइनल तक पहुंचेगा। हिमाचल पुलिस बैंड का जलवा माया नगरी में पिछले तीन महीने से लगातार जारी है। शनिवार को हुए शो में पांच टीमों ने जगह बनाई थी। इसमें हिमाचल पुलिस की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन


शो में हिमाचल की यामी गौतम ने इनकी प्रतिभा की जबरदस्त तारीफ की। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन भी शो में मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रदेश पुलिस बैंड की प्रस्तुति को खूब सराहा। इस दौरान पुलिस बैंड ने अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली फिल्म का गाना भी गाया। इससे पहले शो में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती, सोनाक्षी सिन्हा, हेमा मालिनी और रोहित शेट्टी भी टीम की तारीफ कर चुके हैं। हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शो के सेमीफाइनल तक के सफर में पूरी टीम का योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आएंगे। 
विज्ञापन


बैंड में ये पुलिस कर्मी शामिल
हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शो के सेमीफाइनल तक के सफर में एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा, प्रशांत घोष, महिला कांस्टेबल कृतिका तंवर, कशिश शांडिल और दीपिका मुस्कान की टीम का योगदान रहा है। उम्मीद जताई कि शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आएंगे। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे तक वोटिंग लाइन खुली रहेंगी। सबसे अधिक वोट पाने वाली टीम ही विजेता बनेगी। हिमाचल पुलिस की टीम को विजेता बनाने के लिए अब देश और प्रदेश के लोगों से भरपूर वोट रूपी आशीर्वाद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed