फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achieved: Rajat Sharma from Peeran village, adjacent to Junga, became a lieutenant in the army.

उपलब्धि: सेना में लेफ्टिनेंट बने जुन्गा के साथ लगते पीरन गांव के रजत शर्मा

Mon, 05 Jan 2026 11:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 11:40 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा पास करने के बाद रविवार को रजत वर्मा पहली बार अपने गांव पीरन पहुंचे। 

विज्ञापन
Achieved: Rajat Sharma from Peeran village, adjacent to Junga, became a lieutenant in the army.
लेफ्टिनेंट बने जुन्गा के साथ लगते पीरन गांव के रजत शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुन्गा के साथ लगते पीरन गांव के रजत शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा पास करने के बाद रविवार को रजत वर्मा पहली बार अपने गांव पीरन पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। पिता खजान सिंह वर्मा और माता शकुंतला वर्मा बेटे की इस उपलब्धि पर खुश हैं। बेटे के स्वागत के समय इनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रजत वर्मा ने पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह अब भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। ऑल इंडिया में 43वीं रैंक हासिल कर रजत वर्मा इस क्षेत्र के पहले सेना अधिकारी बने हैं। रजत के पिता खजान सिंह वर्मा शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। माता शकुंतला वर्मा गृहिणी हैं। रजत ने 12वीं तक की शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से की है। बीए (अर्थशास्त्र) डिग्री कॉलेज सोलन से हासिल की है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे ऋषि
चंबा। नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में मैहला पंचायत के ककैल गांव के ऋषि कपूर प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। 10 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा उत्सव होगा। इससे ऋषि कपूर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कविता लेखन में प्रथम स्थान किया है। इसके आधार पर ऋषि कपूर का चयन नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय युवा उत्सव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बिलासपुर में 2 और 3 जनवरी तक करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू के छह विद्यार्थी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए चयनि
 राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के छह विद्यार्थियों का राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग लिए चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 9 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। चयनित विद्यार्थियों में सातवें सेमेस्टर से अदिति, नितिन कुमार चोपड़ा, शिवांश, सरस्वती, तीसरे सेमेस्टर से अर्नव शर्मा, अन्वी शर्मा और अतुल नेगी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में राज्य स्तरीय पीपीटी चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू से कुल 20 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयगत ट्रैकों में भाग लिया। इनमें से छह का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों में एनएसएस स्वयंसेवक अर्नव शर्मा ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ट्रैक में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए और आत्मनिर्भर भारत मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड विषय के अंतर्गत टीम लीडर के रूप में चयनित हुए ।

विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक में कमांडेंट पद पर पदोन्नत हुए मनिंद
 घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के डून गांव निवासी मनिंदर जीत सिंह को भारतीय तटरक्षक (इंडियन कोस्ट गार्ड) में कमांडेंट पद पर पदोन्नति मिली है। मनिंदर जीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हमीरपुर से हुई। उन्होंने उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं से प्राप्त की। इसके बाद एमटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 2010 में वे भारतीय तटरक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए थे और अब कमांडेंट पद पर उनकी पदोन्नति हुई है। उनके पिता बलदेव सिंह हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी बहन डॉ. विपुल राणा मेडिकल कॉलेज टांडा में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। पंचायत प्रधान पुष्पा कुमारी, उप प्रधान विवेक कुमार ने मनिंदर जीत सिंह को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed