फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accused excise inspector arrested in 900 boxes of illegal liquor case in una himachal

ऊना: 900 पेटी अवैध शराब मामले में आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 06:26 PM IST
सार

ऊना में 900 पेटी अवैध शराब मिलने के मामले में विजिलेंस ने सिरमौर जिले में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से अंतरिम जमानत पर था। 

विज्ञापन
Accused excise inspector arrested in 900 boxes of illegal liquor case in una himachal
गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय ऊना में 900 पेटी अवैध शराब मिलने के मामले में विजिलेंस ने सिरमौर जिले में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से अंतरिम जमानत पर था। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत रद्द होते ही विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। गौर हो कि 15 अक्तूबर, 2021 को जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर विजिलेंस ने एक ट्रक 900 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ पर चालक ने एक परमिट दिखाया, जो जांच में फर्जी निकला।

विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि शराब की खेप सिरमौर जिले की एक शराब फैक्टरी से निकली थी। ऐसे में फैक्टरी में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठे, क्योंकि बिना अधिकारी की अनुमति के खेप निकलना मुश्किल है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंस्पेक्टर ने अंतरिम जमानत ली थी, जिसे अब अदालत ने रद्द कर दिया है। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने बताया कि आरोपी अब विजिलेंस की गिरफ्त में आ गया है। रिमांड के दौरान इस मामले में आरोपी से उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिस फैक्टरी से यह खेप लाई गई थी, वहां अनियमितताओं के चलते उस फैक्टरी का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed