{"_id":"632aed82f7cfc329af670d30","slug":"accuse-of-showing-objectionable-video-to-class-five-girls-in-school-case-filed-against-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: छात्राओं से अश्लील हरकतें करने, वीडियो दिखाने पर शिक्षक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: छात्राओं से अश्लील हरकतें करने, वीडियो दिखाने पर शिक्षक नामजद
Wed, 21 Sep 2022 07:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:19 PM IST
सार
आनी उपमंडल की एक प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक पर पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। इस पर आनी सदर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षक के खिलाफ एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में पुलिस ने पोक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अध्यापक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला आनी की एक प्राथमिक पाठशाला का है। शिकायत के अनुसार अध्यापक ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय दो छात्राओं को अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो दिखाया। छात्राओं ने इस सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना आनी में दी है। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन