फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accurate weather forecast starts in Himachal from today, Doppler weather radar in Kufri

हिमाचल में आज से मिलना शुरू होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Fri, 15 Jan 2021 03:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jan 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
Accurate weather forecast starts in Himachal from today, Doppler weather radar in Kufri
मौसम केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिलना शुरू हो जाएगा। शिमला से सटे कुफरी में प्रदेश के पहले डोपलर वैदर रडार का शुक्रवार को नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। अभी तक पटियाला के रडार से ही प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान तय होता था। प्रदेश में ही यह सुविधा मिलने से मौसम विज्ञान केंद्र शिमला को बड़ी मदद मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इंटिग्रेटिड हिमालयन प्रोजेक्ट के तहत यह रडार स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


कुफरी में स्थापित किया डोपलर वैदर रडार सौ किलोमीटर के रेडियस का एरियल डिस्टेंस कवर करेगा। कुछ देर बाद मौसम में आने वाले बदलाव की भी जानकारी जल्द मिलेगी। बारिश, बर्फबारी, अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गरजने की सटीक जानकारी मिलेगी। यह रडार चौबीस घंटे काम करेगा। आधुनिक तकनीक से युक्त यह रडार पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है। इससे डिजिटल और पिक्चर के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बादलों की दिशा और उनमें पानी की मात्रा की जानकारी देने का काम भी रडार करेगा। अभी तक यही बताया जाता था कि किस जिले में बारिश-बर्फबारी होगी, लेकिन अब जिले में किस जगह बादल बरसेंगे, यह भी बताया जा सकेगा। बताया कि शुक्रवार से कुफरी का डोपलर वैदर रडार आधिकारिक तौर पर काम करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed