फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   accident in Paonta Sahib, child swept away in the river Yamuna

टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, यमुना में बहा बच्चा

Tue, 14 Jul 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
accident in Paonta Sahib,  child swept away in the river Yamuna
बच्चा नहाते हुए यमुना नदी में डूब गया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले में टोंस नदी में रविवार को डूबे शिलाई भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और गोताखोरों के अलावा स्थानीय लोग मंगलवार को भी भाजपा नेता की तलाश करते रहे। वहीं पांवटा के बहराल क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्चा नहाते समय यमुना नदी में बह गया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे शिलाई के व्यापारी एवं मंडल भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन पानी के तेज बहाव में नेगी बह गए।

विज्ञापन


डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशासन, आपदा प्रबंधन और ग्रामीणों की कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। दूसरी ओर सतीवाला गुज्जर कॉलोनी निवासी शमशाद पुत्र भूरा मंगलवार को यमुना किनारे भैंस चरा रहा था। पुलिस के अनुसार शमशाद भैंस की पीठ पर चढ़ा और यमुना में छलांग लगा दी। इसके बाद नदी की लहरों में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आईओ कृष्ण भंडारी की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस और गोताखोर सर्च अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed