हादसा: चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से मां और तीन साल के बेटे की मौत
पुजारली के किरी जंगल में जंदर नामक स्थान पर काम करते समय चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से एक महिला मजदूर और उसके तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद महिला और बच्चे को घायल अवस्था में मंगलवार देर रात अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली के किरी जंगल में जंदर नामक स्थान पर काम करते समय चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से एक महिला मजदूर और उसके तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद महिला और बच्चे को घायल अवस्था में मंगलवार देर रात अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान रिता देवी (28) पत्नी राजेश कुमार गांव देवठ डाकघर व तहसील बरोट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि इनके तीन साल के बेटे जितेश की भी मौत हो गई है। हादसे के समय मां-बेटा खाना खा रहे थे। महिला का पति कुछ ही दूरी पर अपने औजार तेज कर रहा था।
दोनों शवों का नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि चीड़ का सूखा पेड़ तेज हवा चलने के कारण अचानक गिर गया। इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चीड़ के सूखे पेड़ों को काटने का वन निगम की ओर से काम चला हुआ है। इस कार्य को एक ठेकेदार के मजदूर कर रहे हैं। महिला भी वहां पर मजदूरी का काम कर रही थी। प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।