{"_id":"6200c5a7cef7013a635f9b74","slug":"accident-in-kinnaur-stones-fell-on-a-moving-car-from-a-hill-two-people-including-bdo-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में हादसा: पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर, कार्यवाहक बीडीओ और बैंक कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में हादसा: पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर, कार्यवाहक बीडीओ और बैंक कर्मी घायल
Mon, 07 Feb 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/किन्नौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/किन्नौर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर शिल्ती के समीप चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। एक घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
किन्नौर में चलती कार पर गिरे पत्थर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर शिल्ती के समीप चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। एक घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे एनएच पांच पर शिल्ती के पास रिकांगपिओ से भावानगर की तरफ जा रही कार (एचपी 25बी 0077) पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। कार में सवार दो लोग इनकी चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए टापरी स्थित छोल्तू अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक बीडीओ भावानगर विनय कुमार नेगी (48) गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और एक महिला अनुपमा (31) गांव विकास नगर, तहसील व जिला हमीरपुर घायल हो गईं। वह वर्तमान में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के यूको बैंक में सेवाएं दे रही हैं। घायलों को छोल्तू अस्पताल में लाया गया, जहां बैंक कर्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार्यवाहक बीडीओ भावानगर को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर किया गया है। एसपी अशोक रत्न ने कहा कि फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्यवाहक बीडीओ को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। बैंक कर्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि प्रशासन की ओर से दोनों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर राहत राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन