फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ABVP polishes shoes to get demands made in Dharamshala

Dharamshala News: धर्मशाला में मांगें मनवाने के लिए विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने किए जूते पॉलिश

Mon, 24 Apr 2023 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

एबीवीपी की इकाई सचिव निशा जरयाल ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र कई सालों से राजनीति का केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1992 में क्षेत्रीय केंद्र जिला कांगड़ा के लिए एक सौगात के रूप में सरकार ने दिया था, लेकिन तब से लेकर आज तक यह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। 

विज्ञापन
ABVP polishes shoes to get demands made in Dharamshala
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने किए जूते पॉलिश - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा (धर्मशाला) की एबीवीपी इकाई ने मांगों को लेकर जूते पॉलिश कर विरोध जताया। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया था। 

विज्ञापन


एबीवीपी की इकाई सचिव निशा जरयाल ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र कई सालों से राजनीति का केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1992 में क्षेत्रीय केंद्र जिला कांगड़ा के लिए एक सौगात के रूप में सरकार ने दिया था, लेकिन तब से लेकर आज तक यह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। 
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद हमेशा क्षेत्रीय केंद्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ती आ रही है। चाहे बात उस समय की हो, जब क्षेत्रीय केंद्र के पास उसका खुद का परिसर नहीं था। उस समय भी विद्यार्थी परिषद ने स्थायी परिसर के निर्माण के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के पास अपना खुद का परिसर तो है, लेकिन उस परिसर में मूलभूत सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इसके चलते एबीवीपी ने जूते साफ कर विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed