फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AAP Mandi rally: Kejriwal's public meeting will no longer be held at Paddal Maidan, but on Seri Manch

आप की मंडी रैली: केजरीवाल की जनसभा अब पड्डल मैदान नहीं, सेरी मंच पर होगी

Mon, 04 Apr 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 09:15 PM IST
सार

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मंडी में सुबह 11 से एक बजे तक दो घंटे रुककर चुनावी हुंकार भरेंगे। जनसभा का आयोजन पड्डल के बजाय अब सेरी मंच पर होगा। 

विज्ञापन
AAP Mandi rally: Kejriwal's public meeting will no longer be held at Paddal Maidan, but on Seri Manch
मंडी में लगे केजरीवाल की जनसभा को लेकर लगे होर्डिंग्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी की छह अप्रैल को होने वाली मंडी रैली ने हिमाचल का सियासी पारा चढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मंडी में सुबह 11 से एक बजे तक दो घंटे रुककर चुनावी हुंकार भरेंगे। जनसभा का आयोजन पड्डल के बजाय अब सेरी मंच पर होगा। जहां करीब पांच हजार लोगों की क्षमता ही है। रोड़ शो विक्टोरिया पुल से सेरी मंच तक होगा।  उधर, सीएम ने सोमवार को ही मंडी पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वह आगामी छह अप्रैल तक मंडी दौरे पर ही रहेंगे। मंगलवार को मंडी कालेज के सालाना समारोह के बाद वह सराज जाएंगे और बुधवार को सराज में ही स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दौरान भाजपा आम आदमी की गतिविधियों पर पूरी नजर रखेगी और बगावत पर शिकंजा भी कसेगी। बताया जा रहा है कि सीएम ने देर शाम भाजपा के जिला स्तर के शीर्ष नेताओं से बैठक भी की है।

विज्ञापन


आप और भाजपा में छिड़ी पोस्टर वार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में आप और भाजपा में पोस्टर वार छिड़ गई है। देखा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जहां रैली के लिए पोस्टर लगाने के लिए जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी स्थापना दिवस के लिए पोस्टर लगाने में व्यस्त हैं। कई जगहों पर पोस्टर लगाने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए हैं। उधर, पुलिस के द्वारा इन कार्यकर्ताओं को लड़ाई झगड़े बचने के लिए हिदायतें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed