{"_id":"62de6c5086eba425355d4a1c","slug":"aap-himachal-oath-administered-to-aap-s-panchayat-chief-deputy-chief-and-secretary-in-himachal-s-solan-cm-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Himachal: दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले- केंद्र भ्रष्टाचार खत्म कर दे तो जीएसटी बढ़ाना नहीं, कम करना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Himachal: दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले- केंद्र भ्रष्टाचार खत्म कर दे तो जीएसटी बढ़ाना नहीं, कम करना पड़ेगा
Mon, 25 Jul 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:24 PM IST
सार
केजरीवाल सोलन के ठोडो मैदान में संगठन प्रमुखों, उप प्रमुखों और सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मौसम खराब होने से वह सोलन नहीं पहुंच पाए। इसके लिए लोगों से माफी मांगी और जल्द दोबारा आने का वादा किया।
विज्ञापन
सोलन में आप का सम्मेलन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की तरह भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची बंद करे। इससे जीएसटी बढ़ाना नहीं, कम करना पड़ेगा। केंद्र ने दही, लस्सी और गेहूं समेत कई खाने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया है। ऐसे तो अंग्रेज करते थे। टैक्स पर टैक्स लगाते जा रहे हैं। महंगाई हर जगह है, मगर दिल्ली में लोगों को राहत है। अगर दिल्ली की तरह महंगाई से राहत चाहिए तो हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ।
विज्ञापन
केजरीवाल सोलन के ठोडो मैदान में संगठन प्रमुखों, उप प्रमुखों और सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मौसम खराब होने से वह सोलन नहीं पहुंच पाए। इसके लिए लोगों से माफी मांगी और जल्द दोबारा आने का वादा किया। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को तीन मूल मंत्र दिए। कहा कि कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और इंसानियत ही पार्टी के तीन मंत्र हैं। लोगों के बीच जाओ और कहो कि यदि दंगे और भ्रष्टाचार वाली सरकार चाहिए तो भाजपा और कांग्रेस को वोट दो। अच्छे स्कूल, अच्छे स्वास्थ्य और महंगाई कम करने वाली सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी को चुनो। लोगों से कहो कि आपके बच्चों को रोजगार देने का फार्मूला केवल आम आदमी पार्टी को आता है।
विज्ञापन
मैंने भ्रष्ट मंत्री को सीबीआई के हवाले कर दिया
केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी भ्रष्टाचार नहीं मानती। मेरे एक मंत्री ने भ्रष्टाचार की कोशिश की। उसका केवल ऑडियो मेरे पास आया और उसे तुरंत सीबीआई के हवाले कर दिया। पंजाब में भी एक मंत्री ने भ्रष्टाचार करने की कोशिश की और मान साहब ने उसे जेल भेज दिया। 75 साल बाद भी हमारा देश अन्य देशों से पीछे रह गया। अगर देश को इन्हीं पार्टी और नेताओं के सहारे छोड़ दिया तो 75 साल बाद और पीछे हो जाएगा।
विज्ञापन
2014 में जिस पार्टी का एक कार्यकर्ता नहीं था, आज 92 विधायक : मान
वर्चुअल संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 2014 तक जिस पार्टी का एक कार्यकर्ता नहीं था। आज वहां 117 में से 92 विधायकों के साथ पार्टी ने सरकार बनाई है। इसलिए कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी में आम कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है। दूसरी पार्टी में परिवार और रिश्तेदारों को। मैं एक टीचर का बेटा था, आज सीएम हूं। भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने देश की राजनीति को बदलकर रख दिया है। देश के क्रांतिकारी मुख्यमंत्रियों में उनका नाम आता है। कहा कि जो सिस्टम के खिलाफ बोलता है, उसे सिस्टम का फायदा उठाने वाले परेशान करते हैं। पंजाब में भी वही हुआ। कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की गई, रैलियां नहीं कर पाए, मगर फिर भी जनता ने साथ दिया और सरकार बनाई।
15 दिन में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे : पाठक
सोलन। आम आदमी पार्टी के पंजाब के राज्यसभा सांसद और हिमाचल के सह प्रभारी संदीप पाठक ने कहा कि 15 दिन में प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संगठन प्रमुखों, उपप्रमुखों और सचिवों को हर पंचायत में जाना होगा। इसे लेकर उन्होंने शपथ दिलाई गई है। कहा कि सभी प्रमुखों को एक बैग दिया जाएगा। वह बैग नहीं, जादू की पोटली है। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी प्रचार के लिए सामान है। इसे अपना हथियार बनाएं और घर-घर जाकर केजरीवाल की नीतियों को पहुंचाएं।