फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aamir khan akshay kumar and salman khan movie shooting in manali

आमिर, अक्षय और सलमान आएंगे मनाली, शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश शुरू

Fri, 22 Jan 2021 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
aamir khan akshay kumar and salman khan movie shooting in manali
अक्षय कुमार और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पर्यटन नगरी मनाली में जल्द ही बॉलीवुड के बड़े स्टार पहुंचने वाले हैं। कोरोना वैक्सीन आने के बाद बड़े स्टारों ने मनाली आने के लिए हामी भर दी है। लाल सिंह चड्ढा फिल्म की शूटिंग के लिए आमिर खान मनाली आएंगे। आमिर खान की इस फिल्म की शूटिंग पिछले एक साल से लटकी हुई है। हालांकि इसका कुछ हिस्सा पिछले साल शिमला क्षेत्र में शूट हुआ था। लेकिन कोरोना महामारी का कहर शुरू जाने के बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था।

विज्ञापन


इसके साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, रणबीर सिंह और सलमान खान ने भी कोरोना टीका आने के बाद मनाली में शूटिंग के लिए हामी भर दी है। इन तीनों स्टारों की भी कई फिल्में कुल्लू-मनाली की वादियों में शूटिंग हो चुकी है। वहीं, महिला क्रिकेट टीम पर बन रही बायोपिक की भी मनाली में शूटिंग होगी।
विज्ञापन


स्थानीय फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि कोरोना के चलते बॉलीवुड फिल्मों की मनाली में शूटिंग लटक गई थी। लेकिन अब शूटिंग का दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए लोकेशन देखी जा रही है। पर्यटन नगरी में बॉलीवुड स्टार आने से यहां के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों की शूूटिंग के लिए बड़े कलाकारों के मनाली पहुंचने से पर्यटन को गति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed