{"_id":"629ddef6e392ce01991cbfe2","slug":"aam-aadmi-party-will-start-dham-par-charcha-karyakram-from-paonta-sahib-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: पांवटा साहिब से शुरू होगा आप का ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: पांवटा साहिब से शुरू होगा आप का ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम
Mon, 06 Jun 2022 04:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:33 PM IST
सार
‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम में ग्रामीण खुद ही चर्चा, मंथन और संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं होगी। सारे कार्यक्रम का संचालन गांव के स्थानीय युवा और महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी हिमाचल में अनूठा कार्यक्रम ‘धाम पर चर्चा’ शुरू करेगी। इसकी शुरुआत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानपुर देवड़ा से होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पांवटा को इस कार्यक्रम के लिए चुने जाने से नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पंचायत के लोग अपने क्षेत्र, सरकारी योजनाओं की हालत और सरकारों से उनकी क्या अपेक्षा रही है, इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण खुद ही चर्चा, मंथन और संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं होगी। सारे कार्यक्रम का संचालन गांव के स्थानीय युवा और महिलाएं करेंगी। सबसे पहला कार्यक्रम 7 जून को मानपुर देवड़ा में शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसके माध्यम से जनता की नब्ज भी टटोली जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी संयुक्त धाम (सहभोज) का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रदेश के हर जिला और विस क्षेत्र में ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिंदर सिंह नोटी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पांवटा साहिब को इस कार्यक्रम के लिए चुना है। यह अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है। इसे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए तीन दिन से मानपुर देवड़ा गांव में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन