फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party: Satyendra Jain said that Education, health and unemployment are the main issues in the state

आम आदमी पार्टी: सत्येंद्र जैन बोले- प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा

Thu, 21 Apr 2022 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 06:10 PM IST
सार

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी के साथ बागवानी और कृषि पर भी कार्य करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party: Satyendra Jain said that Education, health and unemployment are the main issues in the state
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

मेन कॉपी से कभी भी कार्बन कॉपी अच्छी नहीं हो सकती। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां बिलकुल अलग हैं। इसके चलते हिमाचल का अलग ही मॉडल तैयार किया जाएगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी के साथ बागवानी और कृषि पर भी कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह बौखला गई है कि उनकी हर बैठक में केवल आम आदमी पार्टी की ही चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


 आम आदमी पार्टी ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी है। जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें नए कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चंबी मैदान में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की जनसभा होगी। उन्होंने दावा किया कि यह जनसभा प्रदेश में अब तक हुई अन्य जनसभाओं से बहुत बड़ी होगी। इस रैली के दौरान कई सरप्राइज भी प्रदेश के लोगों को देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed