{"_id":"67ecf182ed1b38240c050bd8","slug":"a-woman-of-nepali-origin-committed-atmdah-suicide-in-nachir-panchayat-of-palampur-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangra: पालमपुर की नछीर पंचायत में नेपाली मूल की महिला ने किया आत्मदाह, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: पालमपुर की नछीर पंचायत में नेपाली मूल की महिला ने किया आत्मदाह, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
Wed, 02 Apr 2025 03:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:39 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के विकास खंड पालमपुर की ग्राम पंचायत नछीर (बंदला) में नेपाली मूल की महिला((57) ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
नछीर पंचायत में नेपाली मूल की महिला ने किया आत्मदाह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल की पंचायत नछीर (बंदला) में एक नेपाली मूल की महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में डीजल छिड़क कर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। इसमें पुलिस ने गांव वासियों से भी पूछताछ की है और मृतक महिला के पति को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
नछीर पंचायत में एक नेपाली परिवार पिछले करीब आठ साल से रहता है, जो मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि महिला इक्खा थापा (52) बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर से निकल गई और इसके बाद उसका शव जला हुआ घर से थोड़ी दूर मिला। महिला का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थी और उसके घर वाले मंगलवार को उसे किसी ओहजा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। उधर, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन