फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A truck loaded with tomatoes overturned after hitting three vehicles in Sundernagar

Mandi News: हाईवे पर तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद खुद भी पलटा टमाटर से लदा ट्रक, सात लोग घायल

Wed, 21 Jun 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के पास तेज रफ्तार से आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके बाद ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और फिर एक कार को भी टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
A truck loaded with tomatoes overturned after hitting three vehicles in Sundernagar
सुंदरनगर में तीन वाहनों को टक्कर मार खुद भी पलटा टमाटर से लदा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में बुधवार देर शाम के 7:30 बजे टमाटर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही जीप, ट्रक और कार को टक्कर मार दी। इससे टमाटर से भरा ट्रक सड़क में पलट गया। इससे पूरा हाईवे टमाटर से लाल हो गया। हादसे का शिकार हुए चारों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के पास तेज रफ्तार से आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर के बाद जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके बाद ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और फिर एक कार को भी टक्कर मार दी। इन तीनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद टमाटर से लदा यह ट्रक खुद भी सड़क में पलट गया। चारों तरफ टमाटर ही टमाटर बिखर गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से निकालकर उपचार के लिए सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सुंदरनगर थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed