{"_id":"60e9cfbc8ebc3ecad861b572","slug":"a-total-of-18-568-cases-came-in-the-lok-adalat-held-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आयोजित लोक अदालत में कुल 18,568 मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आयोजित लोक अदालत में कुल 18,568 मामले आए
Sat, 10 Jul 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति रवि मलीमथ न्यायाधीश के मार्गदर्शन में लोक अदालतों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को राज्य के सभी न्यायालयों में आयोजित लोक अदालत में कुल 18,568 मामलों को आपसी सुलह और समझौते के लिए लिया गया। इनमें 11,844 पूर्व मुकदमेबाजी और 6724 लंबित मामले थे। इन्हें निपटान के लिए विभिन्न बेंचों में रखा गया। इनमें से 7,198 मामले ;4396 पूर्व मुकदमेबाजी और 2802 लंबित मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते से किया गया। 36,25,48,594 रुपए का मुआवजा भी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दिलाया गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति रवि मलीमथ न्यायाधीश के मार्गदर्शन में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नेवैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना मामलों, बैंक रिकवरी केस आदि के लिए मासिक लोक अदालतों का आयोजन भी करेगा। इन लोक अदालतों का आयोजन विशेष रूप से उन जिलों में किया जाएगा, जहां लंबित मामलों की संख्या अधिक हैं।
विज्ञापन