फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A person died due to snake bite in Kotlu Panchayat, died while being taken to Tanda

Kangra: कोटलू पंचायत में सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, टांडा ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

Thu, 31 Jul 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा ) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 12:29 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की कोटलू पंचायत के एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई । 

विज्ञापन
A person died due to snake bite in Kotlu Panchayat, died while being taken to Tanda
सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटलू के 40 वर्षीय व्यक्ति की वीरवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र लूडन राम निवासी भटवारा, कोटलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शशि कुमार बुधवार रात को सोया हुआ था कि उसे बिस्तर में ही सांप ने डस लिया। बुधवार रात को ही उसे परिजन जयसिंहपुर अस्पताल लाए, जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा ले जाते समय व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शशि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और पिता को छोड़ गए हैं। शशि के छोटे भाई की 12 साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि उसकी माता का भी निधन हो चुका है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed