फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A new pair of leopards arrived in Mini Zoo Renukaji, the number increased to four.

Sirmour News: मिनी जू रेणुकाजी में तेंदुए का एक नया जोड़ा पहुंचा, चार हुई संख्या

Wed, 20 Sep 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 08:44 PM IST
सार

लिहाजा मिनी जू रेणुकाजी में तेंदुए की संख्या बढ़कर चार हो गई है। तेंदुए का नया जोड़ा वन्य प्राणी विभाग के रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी (शिमला) से लाया गया है।

विज्ञापन
A new pair of leopards arrived in Mini Zoo Renukaji, the number increased to four.
तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी में बुधवार को तेंदुए के एक नए जोड़े को आगमन हो गया। लिहाजा मिनी जू रेणुकाजी में तेंदुए की संख्या बढ़कर चार हो गई है। तेंदुए का नया जोड़ा वन्य प्राणी विभाग के रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी (शिमला) से लाया गया है। दोनों नर और मादा तेंदुए तंदुरुस्त हैं। पहले दिन इस जोड़े को विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। मादा की उम्र ढाई साल और नर की उम्र छह साल बताई गई है। बता दें कि टूटीकंडी से नया जोड़ा लाने जाने से पहले यहां तीन तेंदुए थे। इनमें से एक मादा तेंदुए को साथ ही रेस्क्यू स्टेशन टूटीकंडी भेज दिया है।

विज्ञापन


इसे कुछ समय पहले धौलाधार की पहाड़ियों से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लाया गया था। एक नर तेंदुए की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। वरिष्ठ चिकित्सक (वन्य प्राणी) डा. कार्तिक सिंह चौधरी ने बताया कि रेणुकाजी में केवल चार तेदुओं के रहने की ही व्यवस्था है, जिनकी संख्या पूरी हो गई है। विभाग के नियमानुसार नर और मादा तेंदुए को अलग-अलग बाड़ों में रखा जाएगा। ताकि इनका प्रजनन न करवाया जा सके। वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरएफओ नंदलाल ठाकुर ने बताया कि दो नए तेंदुए को रेणुकाजी लाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed