फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A large number of tourists reached Shimla for the weekend, holiday special train will run till January 15.

Shimla News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेंने पैक, 15 तक चलेगी हॉलीडे स्पेशल

Fri, 12 Jan 2024 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

शुक्रवार को भी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही सामान्य डिब्बे भी पैक हैं। 

विज्ञापन
A large number of tourists reached Shimla for the weekend, holiday special train will run till January 15.
ट्रेन से शिमला पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही सामान्य डिब्बे भी पैक हैं। इसके अलावा 18 दिसंबर से चलाई जा रही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन भी पैक होकर शिमला पहुंच रही है। सैलानी एडंवास बुकिंग करवाकर इसमें सफर कर रहे हैं। रेलवे प्रबंधन की ओर से 15 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या को देखते हुए तिथि बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते तीन घंटा देरी से पहुंची ट्रेन
मैदानी क्षेत्रो में कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से शिमला पहुंच रही हैं। कालका स्टेशन से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से कनेक्ट करने के लिए देरी से संचालन किया जा रहा है। वहीं वापसी में भी ट्रेनें देरी से चलाई जा रही हैं। शुक्रवार को शिमला स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचने वाली विस्ताडोम ट्रेन दोपहर 1:03 बजे शिमला स्टेशन में पहुंची। वापसी में इस ट्रेन को दोपहर 3:50 बजे चलाया गया। इसके अलावा 52451 ट्रेन दोपहर 1:55 बजे शिमला स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची है। 52455 ट्रेन शिमला स्टेशन पर 4:45 की जगह 5:25 बजे पहुंची।

विज्ञापन

कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनें पैक चल रही है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन फिलहाल 15 जनवरी तक चलाई जाएगी। ऑपरेशनल साइट से अगर स्पेशल ट्रेन को चलाने की डिमांड आती है तो इसकी तिथि बढ़ाई जाएगी। -नवीन कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी, अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed