फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A Half Burnt Dead Body of taxi driver Found in yol kangra himachal

कांगड़ा: टैक्सी में युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Tue, 06 Apr 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
A Half Burnt Dead Body of taxi driver Found in yol kangra himachal
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले केनगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत रिन में योल-झियोल संपर्क मार्ग पर एक टैक्सी में चालक की संदिग्ध अवस्था में अधजली लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान पंकज (35) योल के टीका बणी के रूप में हुई है। एसएचओ श्यामलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन और डीएसपी सुनील राणा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रिना गांव के समीप किसी ने सड़क किनारे खड़ी बंद काले शीशे वाली एक टैक्सी में एक अधजली हुई हालत में व्यक्ति को देखकर पंचायत के उपप्रधान विश्वनाथ को सूचित किया। उपप्रधान ने बताया कि कार लॉक थी, उन्होंने मौका पर पहुंचकर नगरोटा बगवां पुलिस थाना में इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


एसएचओ श्यामलाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। डीएसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि कार के अंदर किसी तरल पदार्थ की दुर्गंध भी आ रही थी, जिसका सैंपल भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, मौका पर पहुंचे मृतक के चाचा राकेश कुमार ने आशंका जाहिर की है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक पंकज एक मेहनती इंसान था और वह सोमवार को टैक्सी में बिलासपुर किसी सवारी को लेकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed