फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A grand shobha yatra was taken out in Kullu with chants of Jai Shri Ram, the atmosphere was filled with Ram.

Kullu News: राम के रंग में रंगी रघुनाथ की नगरी, शोभायात्रा पर फूलों की बारिश

Sat, 20 Jan 2024 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:31 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद की ओर से रघुनाथ की नगरी कुल्लू में रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
A grand shobha yatra was taken out in Kullu with chants of Jai Shri Ram, the atmosphere was filled with Ram.
श्री राम के जयकारों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक आते ही लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से रघुनाथ की नगरी कुल्लू में रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिलेभर से हजारों रामभक्तों ने भाग लिया। जय श्रीराम के उदघोष और भजन-कीर्तन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गाें ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे रामशिला के हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक, जिला अस्पताल और काॅलेज गेट से होकर प्रदर्शनी मैदान तक पहुंची। हाथ में श्रीराम के झंडे लेकर हजारों लोगों को चार किलोमीटर के सफर को तय करने में ढाई घंटे का समय लगा। जगह-जगह लोगों ने फूलों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। फल के साथ लड्डू भी बांटे गए।
विज्ञापन


अखाड़ा बाजार में गुरुद्वारा सिंह सभा अखाड़ा बाजार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर सभी लोगों को पानी पिलाया। रामशिला से लेकर प्रदर्शनी मैदान तक पूरा माहौल राम नाम से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने भगवान राम के भजन लगा रखे थे। शोभायात्रा के आगे रामभक्तों की बाइक रैली भी निकली। राम जन्मभूमि अभियान के सह संयोजक डीणे राम ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्ट किया ट्रैफिक
शहर के बीच से निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में किसी तरह की बाधा न पड़े, इसके लिए अखाड़ा बाजार से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। सरवरी गैस एजेंसी से रामशिला की तरफ जाने वाले वाहनों को फोरलेन सड़क की ओर भेजा गया। जगह-जगह पुलिस को भी तैनात किया गया। एक टुकड़ी शोभायात्रा के साथ रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed