फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A grand Nagar Kirtan was organised on the centenary of Guru Tegh Bahadur's martyrdom, and Gatka performed.

Shimla: भव्य नगर कीर्तन के साथ गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी समारोह शुरू, देखें वीडियो

Sat, 01 Nov 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 05:46 PM IST
सार

 राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को शुरू हो गया। 

विज्ञापन
A grand Nagar Kirtan was organised on the centenary of Guru Tegh Bahadur's martyrdom, and Gatka  performed.
गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी समारोह पर निकाला भव्य नगर कीर्तन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस समारोह का आगाज शहर में भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में फूल बरसाकर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से आई गुरुनानक की संगत नीले वस्त्र पहन का शामिल हुई। नगर कीर्तन दोपहर 12:30 बजे सीटीओ चौक से लोअर बाजार के लिए रवाना हुआ। इसमें सबसे आगे पांच लोग घोड़े पर सवार होकर निकले। इनके पीछे पांच प्यारे हाथ में ध्वज लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन


कीर्तन में बैंड बाजे के विभिन्न दल और महिला कीर्तन मंडलियां भी शामिल हुईं। संगत ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल.... और वाहे गुरु जी की खालसा वाहे गुरु जी की फतेह... के जयकारे लगाए। इस दौरान लोअर बाजार में जगह जगह संगत के लिए शरबत, जूस और पानी के स्टॉल लगाए गए थे। नगर कीर्तन लोअर बाजार, शेर ए पंजाब और मालरोड से होते हुए दोपहर 3:00 बजे रिज मैदान पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। इसके बाद रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया गया। सनातन धर्म सभा, सूद सभा और वाल्मीकि सभा के अन्य सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन से की संगत निहाल
समारोह के पहले दिन गुरमति कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन किया गया। श्री गुरु सिंह सभा शिमला के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह, श्री दरबार साहिब अमृतसर के जूरी रागी भाई गुरदेव सिंह की ओर से कीर्तन, श्री दरबार साहिब अमृतसर के हैड ग्रंथी ज्ञानी बलजीत सिंह की ओर से पाठ श्री रहिरास साहिब जी, प्रचारक सुकृत ट्रस्ट लुधियाना के सरबजीत सिंह और रेणुका की ओर से गुरमति विचार, श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई शौकीन सिंह की ओर से कीर्तन किया। कार्यक्रम का समापन अरदास और हुकमनामा के साथ हुआ।

विज्ञापन

रिज पर हजारों लोगों ने चखा लंगर
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी समारोह के अवसर पर रिज मैदान पर कई स्टॉल लगाए थे। इसमें हजारों लोगों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया था। इसके अलावा पापड़ी चाट, आइसक्रीम, टिक्की और चाय बिस्किट के स्टॉल भी लगाए गए थे। सीटीओ चौक पर छोले कुलचे भी वितरित किए गए। सभी स्टॉलों में पूरा दिन लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोगों की ओर से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed