{"_id":"635e7b770e950c6ebd588c09","slug":"a-fire-broke-out-in-a-house-the-young-man-was-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: स्लेटपोश मकान में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: स्लेटपोश मकान में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
Sun, 30 Oct 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी/बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी/बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:57 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिले के पंचरुखी के साथ लगते गांव सगूर में स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक युवक नीरज आचार्य निजु (38) की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की जिंदा जलकर मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पंचरुखी के साथ लगते गांव सगूर में स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक युवक नीरज आचार्य निजु (38) की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के समय वह घर पर अकेला सोया था। शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया है। बैजनाथ थाना एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात को गांव के वार्ड चार में एक घर में आग लग गई। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने मकान में आग लगी देखी तो एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लोग नीरज को आवाजें देने लगे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। यह देख लोगों ने सोचा कि घर में कोई भी नहीं है। इस बीच दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। इसी बीच घर के अंदर एक महिला ने जले शव को देखा और शोर मचाया। लोगों ने देखा तो पता चला कि नीरज की मौत हो चुकी है। नीरज ज्योतिष का काम करता था। बताया जा रहा है कि नीरज का भाई सेना में है और माता चार धाम यात्रा पर गई हैं।
विज्ञापन