फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A day before Karva Chauth, there was huge shopping in Shimla, the prices of applying mehendi increased.

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ से एक दिन पहले शिमला में जमकर हुई खरीदारी, मेहंदी लगाने के दाम बढ़े

Tue, 31 Oct 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 07:42 PM IST
सार

करवाचौथ से एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी के बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। 

विज्ञापन
A day before Karva Chauth, there was huge shopping in Shimla, the prices of applying mehendi increased.
करवाचौथ के लिए शिमला में जमकर हुई खरीदारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पति की लंबी आयु, सौभाग्य, समृद्धि और सुखी जीवन की कामना के लिए बुधवार को सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखेंगी। वहीं, करवाचौथ से एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी के बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। हलवाई की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने फैनी, नारियल, मट्ठी, पेठा सरगी की खूब खरीदारी की। इसके अलावा पूजन सामग्री रोली, मोली, गरी गोला, पंचमेवा, सुपारी, जनेऊ, करवा की भी खरीदारी की गई। उधर, करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाओं की हाथों में मेहंदी रचाने के लिए होड़ लगी रही। रिज के टक्का बेंच के पास सुबह 8:00 बजे ही मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। घंटों महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


देर रात तक मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की आवाजाही रही। करवाचौथ पर मेहंदी के दामों में बढ़ोतरी की गई। आम दिनों में एक हाथ पर मेहंदी लगाने के दाम 150 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन करवाचौथ पर  250 कर लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एक हाथ पर दोनों ओर मेहंदी लगाने के 500 से 600 रुपये और दोनों ओर मेहंदी लगाने के 1000 से 1200 रुपये लिए गए। कई महिलाओं को दोनों हाथों पर भरकर मेहंदी लगाने के 2500 से 3000 रुपये चुकाने पड़े। टक्का बेंच मेहंदी कारोबारी राधे श्याम वर्मा अलीगढ़ वाले ने बताया कि वे 23 सालों से यहां मेहंदी लगाने का काम कर रहे हैं। बताया कि करवाचौथ पर आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ होने के चलते मेहंदी लगाने के दामों में बढ़ोतरी की जाती है। पर्व के बाद दाम वैसे ही कर दिए जाते हैं। सुहागिनें अनुपमा, श्रुति, शमी, वबीता, कल्पना, निधि, संचिता ने बताया कि वे करवाचौथ व्रत रखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बताया कि व्रत के लिए उन्होंने दो-दो ड्रेसें ली हैं। सुबह के समय सूट और शाम को साड़ी पहनेंगी।
विज्ञापन


सुहागिनें रात 8:09 बजे कर सकेंगी चांद का दीदार
 करवाचौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर मंगलवार रात 9:20 बजे शुरू होकर बुधवार रात 9:20 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार बुधवार को ही करवाचौथ व्रत रखा गया। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार शिमला में चंद्रमा रात 8:09 बजे निकलेगा। बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते चांद निकलने में 15 मिनट की देरी भी हो सकती है। बताया कि इस बार करवाचौथ पर सर्वार्थ सिद्धि और बुधवार का शुभ योग बन रहा है। यह व्रत उद्यापन के लिए भी शुभ है। वहीं, नवविवाहितों के लिए व्रत शुभ है। उन्होंने बताया कि करवा माता और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:44 से 7:02 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा- अर्चना कर करवा माता की कथा पढ़ी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed