फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A case has been registered against the principal in Theog area on charges of genital abuse and assault

Shimla: ठियोग क्षेत्र में प्रधानाचार्य पर यौन शोषण व मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jun 2025 10:51 AM IST
सार

स्कूल के प्रधानाचार्य पर महिला कर्मी ने यौन शोषण, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर ठियोग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A case has been registered against the principal in Theog area on charges of genital abuse and assault
एफआईआर(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर महिला कर्मी ने यौन शोषण, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर ठियोग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर, 2024 से विद्यालय में कार्यरत है।  आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पहले उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और फिर एक दिन जबरन उसके कमरे में घुसकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील तस्वीरें भी लीं। इसके बाद कई बार अन्य स्थानों पर भी शारीरिक संबंध बनाए। इस साल मार्च में जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा और रास्ते में रोककर परेशान करने लगा। 24 मई को आरोपी ने फिर उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है। 

विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक भूमिगत
छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी शिक्षक शिकायत दर्ज हो जाने के बाद से भूमिगत है। पुलिस शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बता दें कि पच्छाद पुलिस थाना में एक स्कूल की करीब छह छात्राओं ने हिंदी के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे। बुधवार देर शाम छात्राओं की शिकायत पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इससे पहले जिला सिरमौर के एक अन्य स्कूल के एक शिक्षक पर दो दर्जन के करीब छात्राओं ने आरोप लगाए थे। इस मामले में शिक्षक गिरफ्तार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed