{"_id":"61d6e385cc25033c521abdfa","slug":"94-shubh-muhurat-for-marriage-in-year-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wedding Calendar 2022: इस साल 94 दिन बजेगी शहनाई, जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक 17-17 दिनों का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wedding Calendar 2022: इस साल 94 दिन बजेगी शहनाई, जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक 17-17 दिनों का शुभ मुहूर्त
Fri, 07 Jan 2022 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:38 AM IST
सार
वर्ष में तीन ऐसे माह हैं, जिनमें एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। त्योहारी महीनों मार्च, अक्तूबर और नवंबर में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने पर मुहूर्त निकाले भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए वर्ष 2022 में इस साल 94 दिन शहनाइयां बजेंगी। इस दौरान 94 शुभ मुहूर्त हैं। शुभ मुहूर्त में शादी, विवाह सहित सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। बरसात के महीनों जुलाई और अगस्त दो ऐसे माह हैं, जिनमें सबसे अधिक शादी के मुहूर्त हैं। इनमें सबसे अधिक शादियां होंगी। दोनों महीनों में 17-17 दिनों तक शहनाइयां बजेंगी और शुभ कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
वर्ष में तीन ऐसे माह हैं, जिनमें एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। त्योहारी महीनों मार्च, अक्तूबर और नवंबर में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने पर मुहूर्त निकाले भी जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शर्मा ने कहा कि साल में 94 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें शुभ कार्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
सभी माह के शुभ मुहूर्त
जनवरी : 22, 23, 24 और 25
फरवरी : 5, 6, 7, 8, 9, 10, 18, 19,20
मार्च : इस माह कोई मुहूर्त नहीं
अप्रैल : 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई : 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 20, 21, 26, 27, 31
जून : 1, 6, 8, 10, 11,13, 20, 21, 23
जुलाई : 3, 4 ,5 ,6 7,8,9, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30, 31
अगस्त : 1, 2, 3, 5, 9, 11, 14, 15, 19, 20,21,28
सितंबर : 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26, 27
अक्तूबर : कोई मुहूर्त नहीं
नवंबर : कोई मुहूर्त नहीं
दिसंबर : 2, 4, 7, 8, 9 और 14