फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   90 Panchayat buildings will be constructed in the state, the department has released the amount

HP Panchayats: प्रदेश में 90 पंचायत भवनों का होगा निर्माण, विभाग ने जारी की राशि

Mon, 10 Feb 2025 12:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने 90 पंचायत भवनों को बनाने के लिए राशि जारी कर दी है। राशि के जारी होने के बाद से ग्राम पंचायत के भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
90 Panchayat buildings will be constructed in the state, the department has released the amount
पंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने 90 पंचायत भवनों को बनाने के लिए राशि जारी कर दी है। राशि के जारी होने के बाद से ग्राम पंचायत के भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एक ग्राम पंचायत के लिए करीब 1.14 करोड़ रुपये की आ रही है। विभाग की ओर से निर्माण कार्यों को लेकर करोड़ों रुपये के हिसाब से पैसा जारी किया है। इसी के साथ भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदारों को कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए कहा है। खास बात ये है कि अब प्रदेश में बनने वाले सभी पंचायत भवन एक पैटर्न पर बनेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से ही डिजाइन और ड्राइंग दी गई है। ड्राइंग के बाहर कोई कुछ नहीं बना सकेगा।

विज्ञापन


वाले खिड़की व दरवाजे यूपीवीसी के होंगे। वहीं, जिला सोलन के विकास खंड धर्मपुर की जाबली पंचायत में भी इसी पैटर्न पर भवन तैयार हो रहा है। भवन ग्राम पंचायत कम्यूनिटी सेंटर का नाम दिया है। हालांकि इस पंचायत भवन के साथ अन्य कार्यालय भी खोले जाएंगे। अभी यहां पर निर्माण कार्य के लिए करीब 47 लाख रुपये की राशि से चला हुआ, जबकि अन्य बजट का प्रावधान भी जल्द होगा। पंचायत की ओर से नये भवन का अप्रैल में लोकार्पण करवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द जाबली पंचायत को अपना भवन मिल जाएगा। भवन निर्माण को दिए पैटर्न के मुताबिक डिजाइन करवाया जा रहा है। प्रदेश में करीब 90 पंचायत भवन इसी प्रकार से तैयार किए जाएंगे।-राजेश चंदेल, अधिशासी अभियंता, पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed