फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   83 percent Covid-19 vaccination in Goa 75 percent Covid-19 vaccination in himachal

टीकाकरण: वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में गोवा से पिछड़ा हिमाचल

Tue, 16 Nov 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
83 percent Covid-19 vaccination in Goa 75 percent Covid-19 vaccination in himachal
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज में देश में पहले स्थान पर आने वाला हिमाचल दूसरी डोज में गोवा से पिछड़ गया है। गोवा में दूसरी डोज 83 फीसदी लोगों को लग चुकी है, जबकि हिमाचल में अभी 75 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। हालांकि, हिमाचल सरकार ने 30 नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को घर-घर वैक्सीन लगाने और पंचायतों में 100 फीसदी वैक्सीन का टारगेट पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा लद्दाख दूसरी डोज में हिमाचल के करीब पहुंच रहा है। यहां 73 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अन्य राज्य 60 फीसदी वैक्सीनेशन से पीछे ही हैं। प्रदेश सरकार ने वैक्सीनेशन में तेजी ला दी है। 15 नवंबर को पंचायतों में वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया है। पंचायत उपप्रधान को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। अब 26 नवंबर को होने वाली ग्रामसभा में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन


अब बिना रजिस्ट्रेशन के लग रही वैक्सीन
हिमाचल में अब लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि टारगेट पूरा किया जा सके। अगर किसी के पास सेकंड डोज लगाने के लिए आधार कार्ड नहीं है तो ऐसी स्थिति में वह फोन नंबर पर वैक्सीन लगा सकता है। फोन नंबर वही बताना होगा, जो वैक्सीन की पहली डोज के दौरान दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 विद्यार्थियों समेत 122 पॉजिटिव, कोरोना से छह लोगों की मौत 
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 11 स्कूली विद्यार्थियों समेत 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 10 और हमीरपुर में एक बच्चा संक्रमित हुआ है। वहीं, संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई है। जिला कांगड़ा के 52 वर्षीय, 68 वर्षीय और 67 वर्षीय व्यक्ति, जिला हमीरपुर की 2 महिलाएं और 70 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। प्रदेश में सोमवार को 7678 लोगों की सैंपलिंग हुई। एक्टिव मामलों की संख्या 1113 है। प्रदेश में अब तक तक 3804 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed