{"_id":"651c2478385074d9b20f61e9","slug":"700-passengers-reached-shimla-in-toy-train-while-admiring-the-beautiful-valleys-captured-beautiful-views-on-c-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Toy Train: खूबसूरत वादियां निहारते टॉय ट्रेन में शिमला पहुंचे 700 यात्री, कैमरे में कैद किए नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Toy Train: खूबसूरत वादियां निहारते टॉय ट्रेन में शिमला पहुंचे 700 यात्री, कैमरे में कैद किए नजारे
Tue, 03 Oct 2023 07:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Oct 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
टॉय ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मंगलवार से नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। 86 दिन बाद रेलवे स्टेशन शिमला में भीड़ दिखी। अब पर्यटन कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। रेलवे विभाग ने कालका से शिमला और शिमला से कालका के लिए अभी चार-चार ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। कालका से मंगलवार को रेलमार्ग से 700 के करीब यात्री शिमला पहुंचे।
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे पहली ट्रेन शिमला पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में लंबे समय के बाद यात्रियों की भीड़ दिखने को मिली। विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक से प्राकृतिक नजारे को निहारते हुए यात्रियों ने टॉय ट्रेन में सफर किया। विंटर टूरिस्ट सीजन से पहले बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। अधिकतर सैलानी रेलमार्ग से शिमला आना पसंद करते हैं। आगामी दिनों में दुर्गा पूजा के लिए पश्चिमी बंगाल से सैलानी शिमला का रुख करेंगे। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे
लंबे समय से शिमला के लिए ट्रेन में टिकट की बुकिंग करवा रहे थे। ट्रेन रद्द होने से काफी हताश हुए। ट्रेन का संचालन शुरू होने के तुरंत बाद ही बुकिंग करवाकर रेलमार्ग से शिमला पहुंचा।-आशुतोष, महाराष्ट्र
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रैक से टॉय ट्रेन में ही शिमला आती हूं। सफर में प्राकृतिक नजारे को निहारा और अपने कैमरे में कैद किया। वापसी में भी रेलमार्ग से ही सफर करूंगी।-निकिता कातोल, सैलानी
रेलमार्ग से शिमला आना काफी सस्ता रहता है। इसके साथ ही टॉय ट्रेन से शिमला का दृश्य काफी सुंदर दिखाई देता है। शिमला आने के लिए रेलमार्ग ही पसंद करती हूं।-तिशेन, कलकत्ता
ट्रेन चलने से सैलानियों सहित स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। ट्रेन बंद होने से लंबे समय से हरिद्वार नहीं जा पाया। ट्रेन की आवाजाही शुरू होने के तुरंत बाद ही हरिद्वार का ट्रिप बनाया।-पंकज पांडे, स्थानीय निवासी
अभी इन ट्रेनों का हो रहा संचालन
कालका से सुबह 3:45 बजे 04543 नंबर ट्रेन चली और 9:30 बजे शिमला पहुंची। इसके बाद 04506 ट्रेन सुबह 4:45 बजे चलकर सुबह 10:20 बजे शिमला पहुंची। 52451 ट्रेन सुबह 5:45 बजे चलकर सुबह 10:40 बजे शिमला पहुंची। 52453 ट्रेन कालका से सुबह 6:20 बजे चलकर सुबह 11:45 बजे शिमला पहुंची। वहीं शिमला से कालका जानी वाली ट्रेनों में पहली 04505 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:35 बजे रवाना हुई। दूसरी टू केस 04544 ट्रेन दोपहर 2:15 बजे चली। इसके बाद शिमला से 52452 शिवालिक डीलक्स ट्रेन शाम 5:40 बजे और 54454 कालका शिमला मेल ट्रेन शाम 6:15 बजे कालका के लिए रवाना हुई।
जल्द बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर आठ ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से चार ट्रेनें चलाई गई है। इनमें स्पेशल एक्सप्रेस, टू केस, शिवालिक डीलक्स, शिमला- कालका मेल ट्रेनों का संचालन कालका से शिमला तक किया जा रहा है। हिमालय क्वीन, हिमदर्शन, रेल मोटर कार, अप मिक्स और डाउन मिक्स ट्रेनों को नहीं चलाया गया है। डीआरएम अंबाला मंडल मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर जल्द ही अन्य ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।