{"_id":"64ecb2f95e40844bac011a45","slug":"70-000-crates-of-apples-arrived-in-the-mandis-of-kullu-in-a-day-the-apple-season-started-catching-up-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू की मंडियों में एक दिन में पहुंचे सेब के 70,000 क्रेट, सेब सीजन पकड़ने लगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू की मंडियों में एक दिन में पहुंचे सेब के 70,000 क्रेट, सेब सीजन पकड़ने लगा रफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Aug 2023 08:16 PM IST
सार
एक दिन में ही बंदरोल, भुंतर, पतलीकूहल सहित अन्य मंडियों में करीब 70,000 क्रेट सेब के पहुंचे। बंदरोल सब्जी मंडी में ही 500 से अधिक जीपें लोड होकर आईं। जबकि पतलीकूहल, भुंतर, शाट सब्जी मंडी में भी सेब आया।
विज्ञापन
सेब के 70,000 क्रेट
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सब्जी मंडियों में सोमवार को सेब की भारी खेप पहुंची। शनिवार और रविवार को सब्जी मंडी बंद रहने के कारण काफी अधिक मात्रा में बागवानों ने सेब तोड़कर मंडियों में लाया। एक दिन में ही बंदरोल, भुंतर, पतलीकूहल सहित अन्य मंडियों में करीब 70,000 क्रेट सेब के पहुंचे। बंदरोल सब्जी मंडी में ही 500 से अधिक जीपें लोड होकर आईं। जबकि पतलीकूहल, भुंतर, शाट सब्जी मंडी में भी सेब आया। कुल्लू-मंडी के बीच सड़क खुलने के बाद बागवानों ने तुड़ान तेज कर दिया है। इस सप्ताह से सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। हालांकि पिछले दो दिन सब्जी मंडियां बंद थी। इससे किसानों की फूलगोभी खराब हो गई।
विज्ञापन
मंडियां खुलते ही जिस तरह का सेब बागवानों ने लाया है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले एक सप्ताह में सेब सीजन गति पकड़ेगा। गौर रहे कि सीजन में बारिश के चलते बार-बार आ रही बाधाओं के कारण अभी तक बागवान अपने बगीचों में सेब नहीं निकाल पाए हैं। हालांकि सेब में रंग आ चुका है और आकार भी अच्छा बना हुआ है। अगर मौसम आने वाले दिनों में साफ रहता है तो बागवान सेब को मंडियों तक पहुंचाने में देरी नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर यह भी आशंका जताई जा रही है कि अधिक सेब आने की सूरत में दामों में भी गिरावट आ सकती है। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि मंडियों में सोमवार को सेब की भारी खेप मंडियों में आई है।
विज्ञापन