{"_id":"5f686a50b624865b0d3f99a6","slug":"68-crore-rupee-fund-for-shimla-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 68 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 68 करोड़ जारी
Mon, 21 Sep 2020 02:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। इसे मंत्रालय के स्मार्ट सिटी डिविजन की ओर से जारी किया गया है। इसे परियोजना फंड की पहली किस्त के रूप में दिया गया है। इसे जारी करने के साथ ही मंत्रालय ने कई तरह की शर्तें भी लगाई हैं।
विज्ञापन
डिवीजन के उप सचिव स्मार्ट सिटी-3 के जितेंद्र कुमार मेहान ने इस संबंध में सरकार को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि यह ग्रांट उसी स्थिति में ही जारी मानी जाएगी, अगर पहले दी गई ग्रांट को पूरी तरह से खर्च किया गया है। इसका खर्च प्रमाणपत्र भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय को देना होगा। इस बजट को मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पूर्व की रिलीज के लिए कोई यूसी लंबित नहीं होना चाहिए। इस पैसे को शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्मार्ट सिटी मिशन के लिए खोले गए अलग ही खाते में रखना होगा। इसे किसी दूसरे खाते में जमा नहीं किया जा सकेगा। इस ग्रांट को जारी करने के बारे में मुख्य सचिव और संबंधित प्रशासनिक सचिव को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन