फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   612 SSB jawans took oath to serve the nation, passed out after 11 months of training

Kullu News: एसएसबी के 612 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ, 11 महीने का प्रशिक्षण लेकर हुए पासआउट

Mon, 22 Apr 2024 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

शमशी एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सोमवार को एसएसबी के 612 ट्रेडमैन जवानों की पासिंग आउट परेड हुई।

विज्ञापन
612 SSB jawans took oath to serve the nation, passed out after 11 months of training
एसएसबी के 612 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के शमशी एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सोमवार को एसएसबी के 612 ट्रेडमैन जवानों की पासिंग आउट परेड हुई। इसमें एसएसबी सपड़ी, कांगड़ा के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार मुख्यातिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षु ट्रेडमैन जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। प्रशिक्षुओं ने शमशी में करीब 11 सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ये प्रशिक्षु देश के 13 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम-बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इसमें 517 पुरुष और 95 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


एसएसबी सपड़ी कांगड़ा के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि 11 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आउटडोर विषय में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार संचालन और इनडोर विषय में सीमा प्रबंधन, कानून प्रावधान जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने 612 प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों ने परिश्रम और लगन से 11 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया और अब वे राष्ट्र सेवा में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। वे सदैव बल की मर्यादा, इतिहास, गौरव और आदर्शों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर देश की सेवा में समर्पित करेंगे और सशस्त्र सीमा बल के ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व को आदर्श मानकर बल का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed