{"_id":"5f490af88ebc3e41121d1780","slug":"610-questions-and-11-notices-received-for-himachal-assembly-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मानसून सत्र में हंगामे के आसार, 610 सवाल व 11 नोटिस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मानसून सत्र में हंगामे के आसार, 610 सवाल व 11 नोटिस मिले
Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के कहर के बीच सात सितंबर से शुरू होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने ताबड़तोड़ सवाल भेजने शुरू किए हैं। विपक्ष की ओर से बड़ी संख्या में सवाल भेजे गए हैं। सत्तापक्ष के कई विधायकों ने भी अपने हलकों से संबंधित या प्रादेशिक महत्व के कई प्रश्न लगाए हैं। इससे मालूम होता है कि दस दिन के इस सत्र में विपक्ष खूब आक्रामक रुख अपना सकता है। सदन में कोविड-19, सड़क, पानी, बेरोजगारी, रिक्तियों आदि से जुड़े मुद्दे गूंजेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश विधानसभा सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तक विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से 610 सवाल मिल चुके हैं। इन्हें आगे संबंधित विभागों को भेजा गया है। विभाग अपने-अपने मंत्रियों के लिए जवाब तैयार करेंगे। मंत्री इनके तारांकित और अतारांकित के हिसाब से अलग-अलग उत्तर देंगे। यानी मौखिक और लिखित जवाब देंगे। नियम 130, 101 और अन्य नियमों में विधानसभा सचिवालय को 11 नोटिस मिल चुके हैं। इन पर भी विभागों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
तीन को सर्वदलीय बैठक लेंगे विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मानसून सत्र को लेकर तीन सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक राकेश सिंघा और निर्दलीय विधायकों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। स्पीकर विपिन सिंह परमार सत्र के शांतिपूर्वक संचालन करने की सबसे अपील करेंगे। इसके बाद वह पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन